फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के वजीर-ए-आजम अपनी इस चाल से करेंगे पिछड़ी जातियों को एकजुट 

Tue, 31 Jan 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 09:50 AM IST
सार

सपा ने पांच सीटों के लिए घोषित किया पिछड़ा वर्ग प्रभारी
जिला स्तर पर भी 35 प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए
 

विज्ञापन
sp obc vote gethering charge to js sachan
डेमो
अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के युद्ध में अपने वजीर-ए-आजम को प्रदेश की पिछड़ी जातियों को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा है। यह वजीर पार्टी की चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिनका नाम है 'जे एस सचान'...

 

 

कूटनीतिक चालों से ओबीसी वोट करेंगे इकठ्ठा

sp obc vote gethering charge to js sachan
डेमो
सचान अपनी कूटनीतिक चालों से कानपुर में सपा की नगर ग्रामीण और देहात के विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों को एकजुट करने के लिए जुट गए हैं। बता दें रविवार को पार्टी कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि मिशन 2017 में वह पिछड़ा वर्ग के क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने पर काम करें। 

 

सचान को जिन सीटों की जिम्मेदारी दी गई है, उसमें देहात की रनिया विधानसभा, घाटमपुर, बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इस बीच नगर ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ प्रभारियों को प्रांतीय और राष्ट्रीय इकाई की तरफ से क्षेत्र में जिम्मेदारी देकर भेजा जा रहा है।

 

 

कब कहां किन क्षेत्रों में प्रचार करना है उसकी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी वजीर को

sp obc vote gethering charge to js sachan
अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव
कुछ जिला स्तर पर भी प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 35 प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें एक विधानसभा में एक प्रभारी और छह सह प्रभारी बनाए गए हैं। 

 

इन सभी को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने और कब कहां किन क्षेत्रों में प्रचार करना है उसकी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इस बीच पिछड़ा वर्ग प्रभारी बनाए गए जेएस सचान ने बताया कि पांच विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक होने की वजह से उन्हें पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed