फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP National President Akhilesh Yadav celebrated the khajaanche birthday by cutting a cake

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केक काटकर मनाया खजांची का जन्मदिन

Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
SP National President Akhilesh Yadav celebrated the khajaanche birthday by cutting a cake
सपा मुख्यालय में खजांची का जन्मदिन मनाते अखिलेश यादव व अन्य। ब्यूरो - फोटो : LUCKNOW
झींझक। नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मे खजांची को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार समेत लखनऊ बुलाकर मंगलवार को उसका जन्मदिन मनाया। हॉस्टल में रखकर उसकी अच्छी पढ़ाई कराने की बात कही। इसके साथ नगदी, साइकिल, कपड़े समेत अन्य उपहार दिए।
विज्ञापन

शाहपुर जोगीडेरा निवासी दिव्यांग सर्वेसा देवी नोटबंदी के दौरान दो दिसंबर 2016 को पंजाब नेशनल बैक में रुपये निकालने आई थी। पूरे दिन लाइन में लगे रहने के दौरान उसने पुत्र को जन्म दिया था। इसकी जानकारी पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसका नाम खजांची नाथ रखा था।
विज्ञापन

इसके साथ खजांची व उसकी मां को लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर आर्थिक मदद दी थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खजांची की परवरिश करने की जिम्मेदारी ली है। अखिलेश हर साल खजांची का जन्मदिन मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अनंतपुर धौकल गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह उर्फ नीरू सोमवार को खजांची, उसकी मां सर्वेसा, चारों बच्चे, मामा जरदारनाथ, पप्पूनाथ, मलखान नाथ को लेकर लखनऊ गए थे।

मंगलवार को लखनऊ में अखिलेश यादव ने अन्य नेताओं के साथ खजांची का जन्मदिन मनाया। उसे उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपये, एक साइकिल, परिवार के सभी सदस्यों को कपड़े, मिठाई आदि उपहार दिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खजांची को हॉस्टल में रखकर अच्छी शिक्षा दिलाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed