{"_id":"61e5542bc9894f244209ae57","slug":"sp-mla-flouting-code-of-conduct-video-of-crowd-gathering-goes-viral-case-against-25-including-mla-irfan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां: भीड़ जुटने का वीडियो वायरल, विधायक इरफान समेत 25 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां: भीड़ जुटने का वीडियो वायरल, विधायक इरफान समेत 25 पर केस
Mon, 17 Jan 2022 05:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
इरफान सोलंकी।
- फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग की सख्ती के बाद कोविड प्रोटोकॉल को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके समर्थकों के वीडियो के आधार पर अनवरगंज पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
एफआईआर में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन की धाराएं लगाई हैं। शनिवार को व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें इरफान सोलंकी व उनके समर्थक नजर आ रहे थे। एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि वीडियो की जांच की गई तो सामने आया कि शुक्रवार शाम को विधायक इरफान सोलंकी के रिजवी रोड स्थित आवास पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता उनसे मिलने पहुंचे थे।
इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गई थी। वीडियो से स्पष्ट है कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है। इसलिए मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। केस में इरफान को नामजद व 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।