फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Enters 18-Foot Pit at Saraiyan Crossing, Protests Against Nagar Nigam

कानपुर: 18 फीट गहरे गड्ढे में उतरे सपा विधायक, बोले- नगर आयुक्त आएंगे तभी हटूंगा

Thu, 27 Aug 2026 01:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 01:25 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के वीआईपी रोड स्थित सरैयां चौराहे पर सड़क धंसने से बने करीब 18 फीट गहरे गड्ढे को लेकर गुरुवार को कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
SP MLA Enters 18-Foot Pit at Saraiyan Crossing, Protests Against Nagar Nigam
18 फीट गड्ढे में उतरे सपा विधायक - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधायक सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरे और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद फखर इकबाल भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह वीआईपी नहीं बल्कि वीवीआईपी सड़क है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना कई नेताओं का सर्किट हाउस आना-जाना होता है, इसके बावजूद सड़क की यह स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त के आने तक धरने की चेतावनी

हसन रूमी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर आयुक्त के मौके पर आने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने आंधी, पानी और बरसात के बावजूद गड्ढे में बैठकर विरोध जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि बुधवार को सरैयां चौराहे पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से करीब 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। इसके बाद से ही मौके पर लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। विधायक ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed