फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Case: Widow accuses Irfan of taking over her mill

सपा विधायक प्रकरण: विधवा ने इरफान पर लगाया उनकी मिल कब्जाने का आरोप, एसीपी कैंट को सौंपी गई मामले की जांच

Tue, 07 Feb 2023 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान और उनके सहयोगियों की अब तक 27 संपत्तियां चिह्नित कर ली गई हैं। जिनकी कीमत 150 करोड़ से अधिक की आंकी गई हैं। ये संपत्तियां शहर के कोतवाली, ग्वालटोली, चमनगंज, जाजमऊ, चकेरी के अलावा आसपास के जिलों में भी हैं।

विज्ञापन
SP MLA Case: Widow accuses Irfan of taking over her mill
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और आरोप लगाया गया है। चकेरी के अहिरवां शिव शंकरपुरम निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की पत्नी सरिता सिंह ने इरफान पर साथियों संग मिलकर उनकी चूना मिल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कैंट को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरिता सिंह ने बताया कि उनकी पति की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। डिप्टी पड़ाव रेलवे लाइन के पास उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें 1477 गज में चूना मिल थी। उनके परिवार का यह पुश्तैनी काम था। आरोप है कि वर्ष 2021 में इरफान ने अपने पार्टनर अंकित जैन व साथियों संग मिलकर फैक्टरी पर कब्जा कर लिया था। फर्जी दस्तावेज बनाकर मिल पर अपना ताला लगा दिया था। साथ ही 60 लाख कीमत की मशीनरी तक बेच डाली थी।

विज्ञापन

विरोध पर पूरे परिवार को गायब कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह लगातार थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस कमिश्नर ने एसीपी चकेरी अमरनाथ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बुधवार से जब्त होंगी संपत्तियां
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान और उनके सहयोगियों की अब तक 27 संपत्तियां चिह्नित कर ली गई हैं। जिनकी कीमत 150 करोड़ से अधिक की आंकी गई हैं। ये संपत्तियां शहर के कोतवाली, ग्वालटोली, चमनगंज, जाजमऊ, चकेरी के अलावा आसपास के जिलों में भी हैं। बुधवार से गैंगस्टर एक्ट के तहत इन संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिसका नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed