फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur building collapse

कोलकाता से कानपुर तक था महताब का वर्चस्व

Sat, 04 Feb 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:20 AM IST
सार

- कच्चा चमड़ा कारोबारियों के लिए उसके ट्रांसपोर्ट से माल बुक कराना था मजबूरी 

विज्ञापन
kanpur building collapse
डेमो

विस्तार

जाजमऊ में ढही बहुमंजिला इमारत का मालिक महताब आलम का वर्चस्व कोलकाता से कानपुर तक था। महताब का कच्चे चमड़े के कारोबार में जबरन एकाधिकार बना रखा था।
विज्ञापन

 

किसी को भी कच्चे चमड़े का कारोबार करने से पहले महताब के आगे नतमस्तक होना पड़ता था। कोलकाता से कानपुर तक कच्चे चमड़े को लाने ले जाने में बिना महताब के काम कर पाना मुश्किल था। कच्चे चमड़े का कारोबार करने वालों ने बताया कि महताब आलम का जाजमऊ में शालू फ्रेट कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट है।

विज्ञापन

 

इसमें करीब 100 दस टायरा ट्रक हैं। यहां कानपुर से पश्चिम बंगाल तक कच्चे चमड़े का कारोबार होता था। जो चमड़ा कारोबारी महताब के ट्रकों से माल बुक नहीं कराता था, उसका ट्रक जरूर पकड़ा जाता था। बताया जाता है कि उसकी सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टरों और अफसरों में भी अच्छी पकड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक व्यापारी के माल के साथ एक ही बिल्टी पर दूसरे का माल ओवरलोडिंग का काम भी यहां से होता था। इस दो नंबर के कारोबार में कभी उस पर कोई आंच नहीं आई। न ही कभी जांच हुई। महताब ने कई बड़े धर्मगुरुओं को अपना आका बना रखा था। कई बार सपा से टिकट लेने के लिए इन लोगों का इस्तेमाल भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed