{"_id":"5e1edf118ebc3e4ada3f0117","slug":"sp-leader-drown-in-barua-dam-during-thrown-dead-body-of-wife-after-murder-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी की हत्या कर शव फेंकने गए सपा नेता की बांध में डूबकर मौत, शव तलाशने में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी की हत्या कर शव फेंकने गए सपा नेता की बांध में डूबकर मौत, शव तलाशने में जुटे गोताखोर
Wed, 15 Jan 2020 03:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jan 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता की फाइल फोटो व शव तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा व सपा नेता भरत दिवाकर पत्नी की हत्या कर शव फेंकने गया था इसी दौरान बरुआ बांध में डूबकर उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बांध किनारे युवक की स्कार्पियो गाड़ी और उसमें रखे जूते मिले हैं। जानकारी के अनुसार युवक का मंगलवार रात पत्नी से विवाद हुआ था।
जिसके बाद वह पत्नी को मरणासन्न हालत में बांध पर लेकर आया था। एक नाविक की मदद से पत्नी को नाव में रखकर बांध के बीचोबीच ले जाने को कहा। तभी नाव पलट गई। पत्नी के साथ युवक की बांध में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अपर एसपी बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। नाविक रामसेवक ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव तलाशने में जुटी है।