फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp congress wind was restless worker

सपा-कांग्रेस की उड़ी हवा, बेचैन कार्यकर्ता हुआ

Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
सार

- 27 साल यूपी बेहाल का नारा हो जाएगा बेमतलब
- दोनों पार्टियों के गठबंधन की फिर उड़ी हवा, दावेदार प्रत्याशी बेचैन
- प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजकर बताया अफवाह

विज्ञापन
sp congress wind was restless worker
डेमो

विस्तार

कांग्रेस और सपा के बीच पिछले कई दिनों से चल रही गठबंधन की बयार शनिवार को ज्यादा ही तेज हो गई। जिससे दोनों पार्टियों के पदाधिकारी, दावेदार और प्रत्याशी फिर बेचैन हो गए। सुबह से लेकर दोपहर तक सोशल मीडिया के जरिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होेने चर्चा इतनी ज्यादा रही कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को हर एक कार्यकर्ता के पास मैसेज भेजना पड़ा। जिसमें कहा गया यह पूरी तरह से अफवाह है। 
विज्ञापन


सपा यह मानकर चल रही है कि यदि कांग्रेस उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो भाजपा और बसपा को मात देना उनके लिए ज्यादा आसान होगा। कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का भी यही मानना है। इसके बावजूद दोनों पार्टियों में गठबंधन को लेकर खलबली देखी गई। 
विज्ञापन


कांग्रेसी मानते हैं कि यदि सपा से पार्टी का गठबंधन होता है तो पिछले दिनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से शुरू किए 27 साल यूपी बेहाल का नारा बेमतलब चला जाएगा। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस 2017 का चुनाव जिन मुद्दों पर लड़ रही है उसमें सपा की गुंडागर्दी, बसपा की धन लेकर टिकट देने और भाजपा की वादा खिलाफी शामिल है पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल का कहना है कि सपा के साथ यह गठबंधन किसी भी सूरत में कांग्रेस के फायदे में नहीं होगा। इधर, सपा के वरिष्ठ नेता और दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल का कहना है कि हमारे नेता अखिलेश यादव चाहते हैं कि गठबंधन से फायदा होगा तो पूरी पार्टी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज में यह लिखा है प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने
सपा कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर विपक्ष से फैलायी जा रहे बातें सिर्फ अफवाह हैं। कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की गठबंधन को लेकर किसी से कोई बात नहीं हो रही है। सभी कार्यकर्ता अफवाह छोड़ 2017 के चुनाव में जुट जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed