फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp-bsp lashed keshav prasad, snapped in parties plundered up

सपा-बसपा पर बरसे केशव, बोले-‘इन दलों ने यूपी को लूटा’

Thu, 27 Oct 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
sp-bsp lashed keshav prasad, snapped in parties plundered up
केशव मौर्या

विज्ञापन
इटावा में भाजपा की संकल्प महारैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मोर्या ने सपा-बसपा पर जमकर प्रहार किए। कहा कि इन दोनों दलों ने यूपी को लूटा है। कांग्रेस में भी घोटालों की लाइन लगी रही। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाएगी और सत्ता में आने पर गुंडों को प्रदेश छोड़कर भागना पडे़गा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि वह बूथ की सुरक्षा की चिंता छोड़ दें। गुंडों से बूथ की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल करेगा। समर्थक सिर्फ भाजपा का एक-एक वोट बूथ तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश से गुंडागर्दी का अंत करने के लिए सपा को खत्म करना और भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। इटावा-मैनपुरी व आसपास के जनपदों में बूथ लूटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वह चुनाव आयोग से हर बूथ की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल के हाथ में देने की मांग करेंगे। भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में जमीन पर कब्जा करने वालों, खनन माफियाओं और पराधियों से एक एक कर पूरा हिसाब लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सपा बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव में उतरेगी तो भी भाजपा इन्हें कड़ी टक्कर देगी और प्रदेश में 300 सीटें तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed