{"_id":"5caca46abdec22145b20f63b","slug":"sp-bsp-candidate-for-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाकू ददुआ के बेटे पर अखिलेश यादव ने खेला दांव, यूपी की इस लोकसभा सीट से गठबंधन ने बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू ददुआ के बेटे पर अखिलेश यादव ने खेला दांव, यूपी की इस लोकसभा सीट से गठबंधन ने बनाया प्रत्याशी
Wed, 10 Apr 2019 03:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ वीरसिंह पटेल एवं नरेश उत्तम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने डाकू ददुआ के बेटे को खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। अखिलेश यादव के इस दांव से यूपी में सियासत गर्मा गई है।
सपा का ये दांव विरोधियों काे चटा सकता है धूल
अखिलेश यादव के साथ वीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट सदर के पूर्व विधायक ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल सपा के टिकट पर खजुराहो से लोकसभा चुनाव लड़ेंगें। लखनऊ में मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। 2007 में एक मुठभेड़ में डाकू ददुआ के मारे जाने के बाद उसका परिवार सक्रिय राजनीति में आया और छोटे भाई बालकुमार 2009 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से सांसद हुए।
प्रचार करते वीर सिंह (फाइल फोटो)
वीर सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने के पीछे कुर्मी वोट को साधना भी सपा का दांव है। बांदा लोकसभा सीट में सपा-बसपा गठबंधन से उद्योगपति श्यामाचरण गुप्ता, भाजपा से आरके पटेल, कांग्रेस से पूर्व विधायक के चाचा सपा सांसद रहे बालकुमार पटेल चुनाव मैदान में हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी वीर सिंह (फाइल फोटो)
साथ ही खजुराहो का चुनाव भी वीर सिंह पटेल के पहुंचने से दिलचस्प हो जाएगा और इसका फायदा भी आसपास की कई सीटों पर मिलने की उम्मीद है। मिनी चंबल के नाम से चर्चित पाठा के बीहड़ में दस्यु ददुआ ने तीन दशक तक समानांतर सरकार चलाई थी।
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी वीर सिंह (फाइल फोटो)
बालकुमार का बेटा राम सिंह पटेल 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले की पट्टी सीट से विधायक हुआ, जबकि ददुआ के बेटे वीर सिंह चित्रकूट जिले की कर्वी सदर सीट से विधायक चुने गए। इसके पहले वीर सिंह पिता ददुआ की हनक की बदौलत साल 2000 में चित्रकूट जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गए थे।