{"_id":"5cacc323bdec2213ee5d54a6","slug":"ordnance-factory-blast-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुध निर्माणी में नाइट्रोजन और ऑयल सिलिंडर में तेज धमाके, गन को टेस्ट करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुध निर्माणी में नाइट्रोजन और ऑयल सिलिंडर में तेज धमाके, गन को टेस्ट करने के दौरान हुआ हादसा
Tue, 09 Apr 2019 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
इसी गन में हुआ धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएफसी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
एलएफजी में लगे कैरिज के री क्वाइल सिस्टम में नाइट्रोजन सिलिंडर और ऑयल भरे सिलिंडर लगे होते हैं। इनसे ही बैरल की झमता का आंकलन किया जाता है। बुधवार को लाइट फील्ड गन की पनकी स्थित कानपुर प्रूफ रेंज में टेस्टिंग होनी थी इसलिए मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे क्यूएडब्ल्यू (क्वालिटी एश्योरेंस वेपन) सेक्शन में बैरल का खिंचाव चेक किया जा रहा था।
धमाके के बाद मच गया हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
तभी गन कैरिज में लगे दोनों सिलिंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गए और वहां आग लग गई। हादसे में जबलपुर निवासी सहायक इंजीनियर एमएस राजपूत (करीब 60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही सहायक इंजीनियर प्रताप सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संदीप किलकर व एग्जामिनर एमपी महतो, द्वारिका शाह, अतुल श्रीवास्तव सहित दो लेबर राम चंद्र गुप्ता और करुणा शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके के बाद मलबा हटाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हालत नाजुक
हादसे के बाद छह घायलों को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सहायक इंजीनियर प्रताप सिंह और एग्जामिनर एमपी महतो की हालत नाजुक बनी हुई है। शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस गया है। घटना के बाद आर्डनेंस फैक्ट्री के जीएम मुकुल कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दो महीने बाद होना था सेवानिवृत्त
घटना के वक्त मौजूद ओएफसी कर्मचारियों ने बताया कि धमाके से मृतक सहित अन्य घायल कई-कई फुट दूर जाकर गिरे थे। एक-एक कर सभी कर्मचारियों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा था। जब एमएस राजपूत को उठाया गया तो उनकी सांसें चल रहीं थीं मगर जब उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया गया तब उनकी सांसें थम चुकी थीं। कर्मचारियों ने बताया कि दो महीने बाद ही एमएस राजपूत सेवानिवृत्त होने वाले थे।