फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP became a teacher

एसएसपी बने टीचर

Sun, 21 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP became a teacher

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को काकादेव के स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। यहां पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर ने बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था से जुड़े बच्चों के सवालों के जवाब दिया। एसएसपी ने बच्चों को हर तरह के खतरों से अलर्ट रहने की सीख दी।

विज्ञापन


बच्चों ने साइबर क्राइम को रोकने, आपदा प्रबंधन, वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में बरती जाने वाली सावधानियां समेत सांप्रदायिक तनाव में पुलिस की भूमिका जैसे गंभीर सवाल पूछे। एसएसपी ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव में पुलिस की भूमिका बेहद संवेदनशील होती है। पत्थर खाने के बाद भी पुलिस को ज्यादा सख्ती नहीं करनी होती है।
विज्ञापन


जिससे कि उस नागरिक का नुकसान न हो। कहा कि पुलिस भी समाज से निकलती है। उनके आचरण और  व्यवहार को बेहतर करने की ट्रेनिंग होती है। हर व्यक्ति पुलिस को अपने हिसाब से  समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविका गुप्ता नंदनी मनरल, गौरान्वी बाजपेई, शोभित शर्मा, हरमीत कौर, हर्ष पांडेय, जय वर्धनम, रोहन भाटिया और सार्थक सेठ आदि स्टूडेंटों ने सवाल पूछे। इस दौरान प्रिंसिपल प्रेरणा मुसद्दी, स्कूल सेक्रेटरी रोहित मुसद्दी, प्रबंधक ब्रजेश सिंह समेत शिक्षिका गीतिका सिंह, शाफिया, प्रेरणा, राजेश कौशिक, अनुराधा खन्ना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed