{"_id":"6723a58804be7e30d10faeb4","slug":"sp-akhilesh-yadav-mobilized-for-by-elections-etawa-news-c-216-1-etw1002-117498-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उप चुनाव के लिए जुटाएं सपाई अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उप चुनाव के लिए जुटाएं सपाई अखिलेश यादव
Thu, 31 Oct 2024 09:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18::::सैफई स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। संवाद
- दिवाली के अवसर पर सपा प्रमुख ने सैफई स्थित कार्यालय पर किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा(सैफई)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप चुनाव की सभी नौ सीटों को जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया। दीपावली के अवसर पर सैफई में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश भर से जमा हुए सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने नौ सीटों के लिए तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा।
कहा कि यह जीत आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिलेगी। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर नौ विधानसभा सीटों के चुनाव में की जान से जुट जाएं। जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उस इलाके के कार्यकर्ता अपने-अपने नाते रिश्तेदार, नजदीकी लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कराएं और उन्हें भरोसा दिलाएं कि समाजवादी पार्टी की जीत में ही उनका भला होगा।
न्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में आप कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही यह नतीजा था कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। सपा को अपना प्रदर्शन पहले की तरह ही बेहतर रखना है। करीब दो घंटे तक एक-एक करके पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद से आए युवा कलाकारों ने पार्टी कार्यालय के अंदर पार्टी के गानों पर विभिन्न प्रकार के खेल दिखाकर उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादक, सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, विधायक आशु मलिक, संचालन कर्ता पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, नगर पालिका भरथना के चेयरमैन अजय यादव गुल्लू आदि मौजूद रहे।
पैरालंपिक खिलाड़ी अजीत यादव को किया सम्मानित
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें जिले का नाम रोशन करने वाले पेरिस पैरालंपिक 2024 में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडलिस्ट अजीत यादव का सम्मानित किया। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अजीत यादव को बड़ा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जिसमें खिलाड़ियों को सबसे बड़ा सम्मान यश भारतीय से नवाजा गया था।