{"_id":"5a1ed0c04f1c1b8b688b5afe","slug":"son-shot-dead-in-mourn-in-mother-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत के गम में पंचू ने खुद को गोली मार कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत के गम में पंचू ने खुद को गोली मार कर दे दी जान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस दिन पहले सांस की बीमारी के चलते पंचू की मां का देहांत हो गया था। मां की मौत के गम में पंचू ने अपनी जान दे दी। मामला कन्नौज जिले के तिर्वा का है।
धरमंगदपुर गांव निवासी पंचू पाल (25) पुत्र रामचंद्र पाल की मां शांती देवी (52) की बीस दिन पहले सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत से पंचू काफी दुखी था।
बुधवार को औरैया के विधूना कस्बा निवासी पंचू के चाचा के बेटे की बारात थी। परिजन बारात में गए थे, जबकि पंचू घर पर अकेले था। दोपहर में पंचू ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस व मृतक के पिता को दी। पिता रामचंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने मां के गम में आत्महत्या की है।