फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS:'...उन्ने कही थी जो चाहो करि लो, तो लेओ हम आ गए थाने पापा की शिकायत करने'

Fri, 05 Jan 2018 04:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
son reached in police station and did complaint against his father
ओम नारायण गुप्ता
'मेरा नाम ओम नारायण गुप्ता है मेरे पापा अमर नाथ गुप्ता मुझे नुमाइश नहीं ले जा रहे। जब मैने पापा से पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्ने हमको मारा। अभी पापा सुबेरे आए बोले कहीं नहीं जाना। मेरे फ्रेंड माधव, तनु सभी नुमाइश घूम आए हैं। उन्ने (पापा ने) कही थी जो कर पाओ वो कर लेओ जाके। अब हम उनकी शिकायत करने थाने आ गए।


  

उन्हें उठाकर थाने में सोड़ देओ बस पिटाई करो

son reached in police station and did complaint against his father
ओम नारायण गुप्ता
पापा हमें कहीं नहीं ले जाते हैं तो उन्हें उठाकर थाने में सोड़ देओ बस पिटाई करो। जब उनको गुस्सा आती है हमें मारते हैं। हमें गुस्सा नहीं आती। जब पारा गरम हो जाता है तो हमें भी गुस्सा आ जाता है। हम यही कहना चाहते हैं कि संडे वाले दिन घर पर रहा करो, संडे और सैटरडे को घर से भाग जाते हैं और घरमें खूब कलेश कराते हैं। मम्मी खिसियाती हैं और मम्मी तो पापा को खूब डांटती हैं। वो कहती हैं तुम लोगों की वजह से जी रहे हैं। हम पापा से यही कहना चाहते हैं लिमिट में घूमो 5-6 घंटे घूमो बस।'
 

5वीं कक्षा में पढ़ता है ओम

son reached in police station and did complaint against his father
ओम नारायण गुप्ता
यूपी के इटावा करौल मोहल्ला निवासी व्यवसायी अमरनाथ गुप्ता का दूसरा बेटा ओम नारायण गुरुवार को कोतवाली पहुंच गया। थाने पहुंचते ही उसने अपने पिता की शिकायत करनी शुरू कर दी। ओम ने बताया कि इटावा महोत्सव (नुमाइश) में पिता ने ले जाने की बात कही थी लेकिन ले नहीं गए। ओम की उम्र लगभग 11 साल है और वह 5वीं कक्षा में पढ़ता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा स्वभाव से नटखट, शरारती और जिद्दी

son reached in police station and did complaint against his father
ओम नारायण गुप्ता
मोहल्ले के दोस्त माधव, सलोनी और तनु नुमाइश देख आए। बच्चे ने थाने में अपने पिता के प्रति बहुत नाराजगी जताई। पुलिसवालों ने बच्चे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उससे यह भरोसा जताया कि उसके पिता को समझा दिया जाएगा। ओम की मां और अमर नाथ की पत्नी रुचि का कहना है कि उनका बेटा स्वभाव से नटखट, शरारती और जिद्दी है।
 
विज्ञापन

बच्चे की भावनाओं का ख्याल रखें

son reached in police station and did complaint against his father
ओम नारायण गुप्ता
नादानी के कारण वह अपने पिता की शिकायत करने के लिए कोतवाली पहुंच गया था। इटावा कोतवाली के एसएसआइ राकेश कुमार ने घर जाकर अभिभावकों को समझाया कि बच्चे की भावनाओं का ख्याल रखें और उसकी जरूरतों को समझते हुए काम करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed