फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son-in-law died in accident in farrukhabad up

टूटा गमों का पहाड़: ससुर की अंत्येष्टि में जा रहे दामाद की हादसे में मौत, शारदा से छिना पिता व पति दोनों का सहारा

Sat, 24 Jul 2021 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jul 2021 07:19 PM IST
सार

सड़क हादसे में मृत सुनील की पत्नी शारदा देवी पर एक ही दिन गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता की मौत की सूचना पर मायके जाते समय पति की मौत हो गई।

विज्ञापन
son-in-law died in accident in farrukhabad up
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में कंपिल रोड स्थित मंडी समिति गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। युवक अपने ससुर की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जलालाबाद जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया के मजरा अनरटला निवासी सुनील कुमार (38) के ससुर सूरजपाल माथुर निवासी ग्राम सैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर की शनिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर दामाद सुनील अपनी पत्नी शारदा देवी व पुत्री सोनम (4), मोनिका (2) के साथ टेंपो से जा रहे थे। टेंपो में अन्य सवारियां भी बैठी थीं। कंपिल रोड स्थित मंडी समिति गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी व अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। भीड़ ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया। टेंपो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व टेंपो कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल सुनील को सीएचसी ले जाया गया।

यहां डॉ. विपिन ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना सुनकर पत्नी बुरी तरह बिलखने लगी। कुछ देर बाद सुनील के पिता इंद्रपाल सिंह पहुंच गए। एसआई अभय सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शारदा पर टूटा गमों का पहाड़  
सड़क हादसे में मृत सुनील की पत्नी शारदा देवी पर एक ही दिन गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता की मौत की सूचना पर मायके जाते समय पति की मौत हो गई। इसलिए सीएचसी में वह पति के शव से बार-बार लिपटकर बुरी तरह बिलख रही थी और डॉक्टर से कह रही थी कि कोई दवा देकर पति के प्राण वापस दिला दो। उसके इस करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed