{"_id":"69d8c99a7b9be8bf6e02712d","slug":"son-hits-father-with-rod-over-a-dispute-over-living-separately-he-died-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलग रहने के विवाद में बेटे ने पिता को मारी रॉड, चली गई जान; मां ने लड़के के बचाव में कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलग रहने के विवाद में बेटे ने पिता को मारी रॉड, चली गई जान; मां ने लड़के के बचाव में कही यह बात
Fri, 10 Apr 2026 03:28 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:28 PM IST
सार
जगतपुरा गांव में अलग रहने के विवाद में बेटे सौरभ ने पिता संदीप कुमार की हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जहां अलग रहने को लेकर हुए झगड़े में बेटे के हमले में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। उसका दो साल से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा गांव निवासी संदीप कुमार (45) अपने तीन बेटों सौरभ (21), कल्लू (16) और शिवम (12) तथा पत्नी अमरवती के साथ रहते थे। सात अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर में संदीप और सौरभ ही मौजूद थे, जबकि अमरवती बाहर गई थीं। इसी दौरान अलग रहने और अलग खाना बनाने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच सौरभ ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
घटना के बाद सौरभ घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब अमरवती घर लौटीं तो पति को अचेत अवस्था में पड़ा देख शोर मचाया। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उरई पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार रात संदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां अमरवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे सौरभ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरवती के अनुसार सौरभ पिछले दो वर्षों से ग्वालियर में इलाज करा रहा था, लेकिन हाल के दिनों में वह दवा नहीं खा रहा था। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि घटना की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी। संदीप की मृत्यु के बाद मामला संज्ञान में आया है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा था।