फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son evicted father and grandmother from the house in Hamirpur

Hamirpur: बेटे ने पिता और दादी को घर से निकाला, वृद्ध ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 03 Sep 2022 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

जिस बेटे को बुढ़ापे की लाठी समझकर पाला था, उसी ने पिता और दादी को पीटकर घर से निकाल दिया। मामला कुरारा थाना क्षेत्र का है, जहां बेटे की प्रताड़ना का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Son evicted father and grandmother from the house in Hamirpur
पीड़ित धनीराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में पिता और दादी को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मां के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे वृद्ध ने शनिवार को जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। कुरारा थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी धनीराम गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि पत्नी की नौ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

विज्ञापन

96 वर्षीय मां के साथ बेटे रविप्रकाश व बहू सीमा के पास रहते थे। बेटा-बहू प्रताड़ित करने लगे तो कुरारा कस्बे में प्लॉट लेकर मकान बनवाया और मां के साथ वहां रहने लगे। बेटे ने वहां से निकालकर मकान पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मां को लेकर गांव के पैतृक मकान में रहने लगे।
विज्ञापन

अब वहां से भी बेटे ने मारपीट कर निकाल दिया है। वृद्ध ने आरोप लगाया कि कुरारा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। सीओ सदर रविप्रकाश सिंह ने कहा कि थाना पुलिस को वृद्ध को मकान में हिस्सा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed