फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Son dies in accident on expressway, army constable injured

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में बेटे की मौत, सेना का हवलदार घायल

Fri, 17 Jul 2020 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Son dies in accident on expressway, army constable injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सलेमपुर गांव के पास गुरुवार रात ट्रक के पीछे कार घुसने से सेना के हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके बेटे की मौत हो गई। हवलदार को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के शक्ति खंड इंदिरापुरम निवासी रवि प्रकाश उपाध्याय पुत्र राधेश्याम उपाध्याय थल सेना हवलदार हैं। वह गुरुवार को कार से इकलौते पुत्र कार्तिक उम्र 10 वर्ष के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। रात लगभग 9:30 सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के पास आगे चल रहे ट्रक में कार टकराकर बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और एएसओ फूल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने दोनों को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में भर्ती न हो पाने के कारण दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। हवलदार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed