फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son chiraiya star cast talk with former rebel, amar ujala event

कानपुर: आज असल जिंदगी के बागियों से रूबरू होंगे ‘सोन चिड़िया’ के बागी

Sat, 23 Feb 2019 11:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Feb 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
son chiraiya star cast talk with former rebel, amar ujala event
आज असल जिंदगी के बागियों से रूबरू होंगे सोनचिड़िया के बागी
दर्शकों और फिल्मी सितारों के बीच सीधे संवाद की अगली कड़ी का आयोजन आज कानपुर में होने जा रहा है। ‘बागी बोलता है’ नाम से होने जा रहे इस कार्यक्रम में कानपुर और आसपास के 15 जिलों के पाठक फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के कलाकारों से सीधे रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में चंबल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में सक्रिय रहे रहे कुछ पूर्व दस्यु भी परदे पर डाकुओं का किरदार कर रहे इस फिल्म के कलाकारों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म हो चुकी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की अगली फिल्म है ‘सोनचिड़िया’। इसके कलाकार अमर उजाला सिने संवाद की अगली कड़ी में कानपुर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं के चहेते कलाकार सुशांत सिंह राजपूत, हर फिल्म में एक किरदार में नजर आने वाली भूमि पेडनेकर, मशहूर अभिनेता रणवीर शौरी और इश्किया व उड़ता पंजाब जैसी चर्चित फिल्में बना चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अमर उजाला के पाठकों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था से बगावत कर कोई इंसान कब बागी बन जाता है और ऐसे कौन से तरीके हैं, जिनकी मदद से समाज से भटके लोगों को वापस मुख्यधारा में लाया जा सकता है, इन मुद्दों पर फिल्म सोन चिड़िया के कलाकार कानपुर में होने जा रहे सिने संवाद में पूर्व दस्युओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान अमर उजाला के पाठक भी फिल्मी सितारों से सवाल पूछ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश
बागी बोलता है कार्यक्रम भौंती स्थित पीएसआईटी के सभागार में आयोजित होगा। सीटें सीमित हैं, इसलिए कार्यक्रम में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए संस्थान के दरवाजे दोपहर दो बजे से खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed