{"_id":"5e27236b8ebc3eeb841b68a7","slug":"son-brutally-murdered-due-to-become-a-barrier-between-mother-and-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां और प्रेमी के बीच बाधा बना बेटा, पहाड़ पर ले जाकर मारी गोली, बोला बार-बार घर आने पर करता था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और प्रेमी के बीच बाधा बना बेटा, पहाड़ पर ले जाकर मारी गोली, बोला बार-बार घर आने पर करता था विरोध
Tue, 21 Jan 2020 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में बारह दिन पहले कक्षा नौ के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद पत्थर से सिर कुचलने की वारदात का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने खुलासा कर दिया। एसपी के मुताबिक छात्र की मां के प्रेमी ने घर के बाहर से बहाने से गांव के पहाड़ में ले जाकर उसकी देसी तमंचे से गोली मारकर हत्या की थी।
मां के प्रेमी का आए दिन घर में आने का छात्र विरोध करता था, जिससे वह रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है। शहर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करहरा कला निवासी कालीचरण अक्सर मेहनत मजदूरी करने घर से बाहर रहते थे। उनके घर गांव के मोहन अहिरवार का आना जाना था।

इस बीच मोहन के संबंध कालीचरण की पत्नी से हो गए। कालीचरण का कक्षा नौ में पढ़ने वाला बेटा अभिषेक (16) उसके घर आने का विरोध करता था। एसपी ने बताया कि किशोर ने जब आरोपी से पिता को जानकारी देने की बात की तो उसने छात्र की हत्या का तानाबाना बुना। 9 जनवरी की शाम मोहन अभिषेक को पहाड़ी में जुआ चलने की बात कह पैसे दिलाने का लालच दिया और साथ ले गया।
एसपी ने बताया कि जैसे ही अभिषेक को लेकर मोहन पहाड़ी पर पहुंचा, तभी उसने छात्र को उसे गोली मार दी। छात्र की सांसें चलते देख मोहन ने उसका सिर पत्थर से भी कुचल दिया। छात्र का 10 जनवरी को पुलिस ने पहाड़ी से शव बरामद किया था। छात्र के चाचा अर्जुन सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के खुलासे के दौरान पुलिस को मोहन अहिरवार का नाम प्रकाश में आया।
टीम में शामिल दरोगा नंदराम प्रजापति, राजबहादुर सिंह, स्वतंत्र कुमार और स्वाट टीम के दरोगा सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार तड़के चार बजे मोहन को गांव के बाहर बने प्रतीक्षालय से दबोचकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले कालीचरण और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। कालीचरण ने गुस्से में पत्नी की नाक भी काट दी थी।