{"_id":"5ee6724f8ebc3e42d966d424","slug":"son-beat-up-old-mother-with-a-stick-dies-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बेटे ने वृद्ध मां को डंडे से पीटकर दी दर्दनाक मौत, शराब और जुएं के लिए रुपये मांग रहा था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बेटे ने वृद्ध मां को डंडे से पीटकर दी दर्दनाक मौत, शराब और जुएं के लिए रुपये मांग रहा था, गिरफ्तार
Mon, 15 Jun 2020 12:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हमीरपुर जिले में मझगवां क्षेत्र के टोलारावत गांव में शराब और जुएं के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टोलारावत गांव निवासी मुठीराम अहिरवार अपनी पत्नी श्यामबाई (60) व छोटे पुत्र के साथ रहते हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा शिवचरन (32) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। बताया शिवचरन जुआं व शराब का लती है। रविवार शाम करीब सात बजे उसने अपने पिता मुठीराम से पैसों की मांग की।
न देने पर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने लगा। जब श्यामबाई ने बीच बचाव का प्रयास किया तो बेटे ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने पर मां की मौके पर ही मौत हो गई। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया इलाज के लिए पैसे मांगने पर आरोपी का पिता और मां से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
उसने अपनी मां के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुठीराम की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।