फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Someone thrown out of the temple a 'goddess'

मंदिर के बाहर कोई फेंक गया ‘देवी’

Sat, 19 Dec 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Someone  thrown out of the temple a 'goddess'
साकेतनगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर के पास दोपहर में कोई फूल से नवजात शिशु को छोड़ गया। रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने देखा तो कपड़े में लिपटी बच्ची थी। पुलिस बच्ची को लेकर थाने आ गई। वहां से उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोपहर के वक्त मंदिर के बाहर स्वेटर और टोपा पहने कपड़ों में लिपटी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बच्ची पांच-छह दिन की है। आसपास पूछताछ करने के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे थाने लाया गया।
विज्ञापन


जब पुलिस बच्ची को थाने लेकर आई तो वह बहुत रो रही थी, लेकिन महिला सिपाही श्यामकुमारी ने उसे अपनी गोद में लिया और धूप में बैठकर उसके मुंह में शहद की निप्पल लगाई तो बच्ची शांत हो गई। इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी का कहना है कि बच्ची को मंदिर के बाहर लावारिस हालत में कौन छोड़ गया, इसका तो पता नहीं चला, लेकिन कई लोग बच्ची को गोद लेने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि गोद लेने के लिए प्रयासरत लोगों में एक सिपाही अशोक भी है, जिसने उन्हें फोन कर अपनी इच्छा जताई थी। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर नवजात बच्ची मिली, उसके पास एक नर्सिंगहोम है, लिहाजा उसके संचालक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed