फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   solver gang's wires are related to government departments, investigation started

सरकारी विभागों से जुड़े हैं साल्वर गैंग के तार, जांच शुरु

Wed, 29 Dec 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
solver gang's wires are related to government departments, investigation started
कानपुर देहात। औरैया में पकड़े गए साल्वर गैंग के तार जिले के सरकारी विभागों में तैनात कुछ कर्मियों से जुड़े हैं। औरैया पुलिस ने मंगलवार को मंगलपुर व रसूलाबाद क्षेत्र में कुछ युवकों की तलाश में दबिश दी। साथ ही जिले की पुलिस भी साल्वर गैंग को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस को कई और युवकों की तलाश है। जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि कुछ शातिर सरकारी दफ्तरों में संविदा पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय साल्वर गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें रसूलाबाद के पवन कुमार पोरवाल, अमित राठौर व झींझक के अश्वनी सिंह भी शामिल हैं। इनसे पूछताछ में जिले के कई और युवकों के नाम सामने आए हैं। इसके बाद औरैया पुलिस ने मंगलवार को झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र में दबिश भी दी, लेकिन कोई शातिर पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो युवकों से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसमें जिले के सरकारी दफ्तरों में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। 26 नवंबर को टीईटी में पेपर आउट होने के बाद गिरोह के लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर औरैया पुलिस की मदद की जाएगी। साथ ही जिले की पुलिस को भी साल्वर गैंग को लेकर छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed