{"_id":"6748b9c11c4fb24696093494","slug":"solver-gang-members-car-confiscated-etawa-news-c-216-1-etw1001-118511-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सॉल्वर गैंग के सदस्य की कार हुई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सॉल्वर गैंग के सदस्य की कार हुई कुर्क
विज्ञापन
इटावा। पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्य लोकेश यादव निवासी परसउआ थाना जसवंतनगर की कार को पछायगांव पुलिस ने कुर्क किया है। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में लोकेश की गिरफ्तारी हुई थी।
आरोपी के खिलाफ बढ़पुरा थाने पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसकी जांच वह कर रहे थे, उन्होंने डीएम को इसकी रिपोर्ट दी थी। डीएम अवनीश राय के आदेश पर लोकेश की कार को कुर्क किया गया, जिसकी कीमत 94 हजार पांच सौ रुपये है।
बताते चलें कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र के शकुंतलम कॉलेज के बाहर से पुलिस ने पैसों के लेनदेन को लेकर लोकेश यादव, राजदीप व हरी कुमार गुप्ता को को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी राजदीप सॉल्वर हरीकुमार गुप्ता को साथ लेकर अभ्यर्थी लोकेश की द्वितीय पाली की परीक्षा दिलाने लाया था। पूरे पैसे नहीं मिलने पर हरीकुमार गुप्ता परीक्षा में नहीं बैठा था।