{"_id":"5c1e78cebdec2256cd7e1427","slug":"solver-and-a-candidate-caught-in-vdo-recruitment-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ भर्ती परीक्षाः एसटीएफ ने दबोचे दो सॉल्वर और एक अभ्यर्थी, इस तरह कर रहे थे फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ भर्ती परीक्षाः एसटीएफ ने दबोचे दो सॉल्वर और एक अभ्यर्थी, इस तरह कर रहे थे फर्जीवाड़ा
Sat, 22 Dec 2018 11:17 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सॉल्वरों और अभ्यर्थी को कानपुर में एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (वीडीओ) में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए दो सॉल्वरों और अभ्यर्थी को कानपुर में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के पास से मोबाइल, फर्जी वोटर और आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, उत्तर पुस्तिकाएं समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं। एसटीएफ की स्थानीय इकाई ने लखनऊ में दबोचे गए सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना नागमणि पांडेय से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यहां सॉल्वरों व अभ्यर्थी को पकड़ा है। एक अभ्यर्थी की तलाश की जा रही है।
एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने बिहार के वलुआ, भोजपुर निवासी सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना नागमणि पांडेय को गिरफ्तार किया था। नागमणि से मिली जानकारी पर शनिवार सुबह एसटीएफ की स्थानीय इकाई के प्रभारी घनश्याम यादव ने टीम के साथ पीएसी मोड़, श्याम नगर चकेरी स्थित नीलम ज्योति इंटर कालेज में छापा मारकर बिहार निवासी सॉल्वर मनीष कुमार केसरी को दबोच लिया।

सरगना वसूलता था पांच से सात लाख
अभ्यर्थी लाल गोपालगंज, इलाहाबाद निवासी विक्रम पटेल भाग निकला। मनीष फरार विक्रम के स्थान पर केंद्र में परीक्षा दे रहा था। मनीष से पूछताछ के बाद एसटीएफ ने कलक्टरगंज के पास से सॉल्वर बिहार के मसारी, पटना निवासी विक्रांत कुमार सिंह और अभ्यर्थी जगदीश, थरवई प्रयागराज निवासी मनोज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों होटल में रुके थे।
विक्रांत ने शुक्रवार को दामोदर नगर, नौबस्ता स्थित आर्य भट्ट इंटर कालेज में मनोज की जगह परीक्षा दी भी थी। आरोपियों से दो मोबाइल फोन, तीन प्रवेश पत्र, दो फर्जी वोटर और तीन आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, एसबीआई का ग्रीन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस और दो उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं। एसटीएफ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चकेरी पुलिस ने मनीष कुमार केसरी और कलक्टरगंज पुलिस ने मनोज और विक्रांत को गिरफ्तार किया है। रविवार को सभी आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
एसटीएफ इंस्पेक्टर घनश्याम यादव ने बताया कि गैंग का सरगना नागमणि लोअर ग्रेड की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र आउट कराने के साथ ही सॉल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम कमाता है। अभ्यर्थी से सॉल्वर बैठाने के एवज में पांच से सात लाख रुपये वसूलता था। सॉल्वर को 10 से 50 हजार देकर बाकी की रकम खुद हजम कर जाता था।