{"_id":"5e270c528ebc3e4b017f829f","slug":"soldier-posted-in-ins-kesari-martyred-in-port-blair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस केसरी में तैनात जवान पोर्ट ब्लेयर में शहीद, निगरानी के दौरान नौका पलटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएनएस केसरी में तैनात जवान पोर्ट ब्लेयर में शहीद, निगरानी के दौरान नौका पलटने से हुआ हादसा
Tue, 21 Jan 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
शहीद नौ सैनिक हरिओम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह से चार साथियों के साथ नौका से समुद्री सीमाओं की निगरानी के लिए रवाना हुआ विशुनगढ़ का लाल हरिओम शहीद हो गया। परिजनों को बताया गया है कि निगरानी के दौरान जवानों से भरी नौका समुद्र में पलटने से सभी सैनिक डूबने लगे।
चार सैनिक किसी तरह बच गए। एक सैनिक की जान चली गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। घर पर हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। सैनिक के भाई पार्थिव शरीर लेने कोलकाता रवाना हो गए हैं। बुधवार को विशेष विमान से पार्थिव शरीर दिल्ली और फिर विशुनगढ़ स्थित घर लाया जाएगा।

थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला डांडे निवासी रामबहादुर लोधी के पुत्र हरिओम लोधी (19) वर्ष 2018 में नेवी में भर्ती हुए थे। इस समय कोलकाता के पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह पर आईएनएस केसरी पर सिग्नल विभाग में तैनाती थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हरिओम चार साथियों के साथ समुद्री सीमाओं की निगरानी के लिए निकले थे।
बताया गया कि समुद्र के तेज बहाव की चपेट में आकर नौका पलट गई। इससे पांचों जवान समुद्र में डूबने लगे। चार सैनिकों को साथ चल रहे बचाव दल ने सकुशल बाहर निकाल लिया। हरिओम की डूबने से मौत हो गई। सैनिक के शहीद होने का समाचार परिजनों को मिला तो कोहराम मच गया।
हरिओम के भाई मूलचंद्र लोधी पार्थिव शरीर लेने कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। कोलकाता पहुंचने के बाद मूलचंद्र ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर सौंप दिया गया है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे नौसेना के सिपाहियों के साथ पार्थिव शरीर को इंडियन एअर लाइंस की फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा। यहां से पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव पहुंचेगा।