{"_id":"684ddd5b8c3d9ada960e1a71","slug":"software-engineer-dies-after-stone-operation-uproar-in-hospital-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1151031-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पथरी के ऑपरेशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पथरी के ऑपरेशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिजन।
- फोटो : संवाद
कानपुर। लाजपतनगर स्थित एक अस्पताल में गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के बाद शनिवार की रात युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। नजीराबाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। युवक की पत्नी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है।
शास्त्रीनगर निवासी 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल तिवारी को पेट में दर्द होने पर 12 जून की शाम पांच बजे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पत्नी सौम्या के मुताबिक डॉक्टर ने दूरबीन के जरिये ऑपरेशन करने की बात कही। 13 जून की दोपहर पति को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। रात आठ बजे ऑपरेशन की जानकारी दी, लेकिन उन्हें ओटी से बाहर नहीं निकाला। उनको सांस लेने में कठिनाई होने के बारे में बताया गया।
कुछ देर बाद वेंटीलेटर पर रखने की जानकारी दी। 14 जून की सुबह विशाल के रिकवर होने की बात बताई गई। शाम 6:30 बजे घरवालों से कहा गया कि आप लोग चाहे तो मरीज को कहीं और ले जा सकते हैं। कुछ देर बात पति की मृत्य होने की सूचना आई। सौम्या, बहनोई आचार्य राजू व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई। सौम्या ने दो चिकित्सकों पर पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विशाल और सौम्या की शादी 14 जून 2020 को हुई थी। शनिवार को शादी की सालगिरह होने पर लोग उनको बधाई देने पहुंचे थे। सौम्या के घरवाले भी आ गए थे। पति की मौत पर सौम्या बेसुध थी। बहनाेई ने बताया कि विशाल के दो बड़े भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। विशाल पहले हैदराबाद में काम कर रहे थे। कोरोना काल के बाद से शहर में रहकर काम कर रहे थे।