{"_id":"68acccaf4abfb46a340785aa","slug":"software-developer-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-in-marathi-language-kanpur-news-c-362-1-ka11011-129861-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मराठी भाषा में सुसाइड नोट में लिखकर सॉफ्टवेयर डेवलपर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मराठी भाषा में सुसाइड नोट में लिखकर सॉफ्टवेयर डेवलपर ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सॉरी, मम्मी पापा मैं बहुत कोशिश करता हूं, लेकिन मुझसे हो नहीं पा रहा है। मुझे लगता है कि मैं बेवकूफ हूं। मैं पीता भी नहीं हूं लेकिन पढ़ भी नहीं पा रहा हूं। मैं बेकार हूं प्लीज मुझे माफ कर देना। सॉफ्टवेयर डेवलपर महाराष्ट्र के कोठड़ी जलगांव निवासी नितिन चौधरी के बेटे दीपक चौधरी (25) ने रजिस्टर के पिछले पन्ने पर मराठी भाषा में यह सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगा लिया। दीपक का शव कल्याणपुर के गूबा गार्डेन स्थित विजय एनक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1514 में सोमवार को रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी।
दीपक के दोस्त जयपुर राजस्थान के थाना झोटवाड़ा के श्रीरामपत कालवाड़ रोड रघुनाथपुरी निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि दीपक आईआईटी से जुड़ी एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर था। वह दो साल से नौकरी कर रहा था। सोमवार को उन्होंने बेल बजाई लेकिन दीपक ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इस पर उसे कॉल की और दरवाजा खटखटाया। बावजूद इसके जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमन ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से दीपक का शव लटक रहा था। पुलिस को कमरे में शराब की खाली बोतलें मिलीं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भेज दिया है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजन महाराष्ट्र से शहर के लिए रवाना हो गए हैं।
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया पुलिस ने अन्य दोस्तों से पूछताछ की है। जांच में पता चला है कि रविवार रात वह लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। तब भी वह रोज की तरह सामान्य था लेकिन उन लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि दीपक इतना बड़ा कदम उठा लेगा। वहीं आईआईटी प्रबंधन मृतक सॉफ्टवेयर डेवलपर को संस्थान का कर्मचारी नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। दीपक के दोस्त व अपार्टमेंट में रहने लोग घटना पर अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। ......
शराब की खाली बोतलेें मिलने से एक बात स्पष्ट है कि रविवार रात फ्लैट में दीपक के साथ दोस्तों ने पार्टी की थी। हालांकि, इस बात को लेकर पुलिस ने युवकों से पूछताछ की लेकिन कोई भी अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। पार्टी के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और कब तक रुके इसकी पुलिस जांच कर रही है।