कानपुर बोरवेल हादसा: बेटी के साथ छिना आशियाना, यशी के परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी
Kanpur News: रक्षाबंधन के दिन घर के आंगन में हुए हादसे में जमीन में समाई 18 वर्षीय यशी के घर समाजसेवी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार से बातचीत के दौरान वह भावुक भी हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश सिंह राठौर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता तो मिलेगी ही, लेकिन समाजसेवियों का भी कर्तव्य है कि वे आगे बढ़कर परिवार के दुख में सहभागी बनें और हरसंभव मदद करें।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन यशी के दौरान रेस्क्यू में परिवार ने अपनी बेटी के साथ अपना आवास भी खो दिया। रेस्क्यू के दौरान मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ऐसे में अब परिवार के सामने बेटी के साथ अपना घर दोबारा खड़ा करने की भी चुनौती है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग मिलकर परिवार को दोबारा घर बनाने में सहयोग करेंगे।
समाजसेवियों से आगे आने की अपील
अखिलेश राठौर ने अन्य समाजसेवियों से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है। मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा बनना ही समाज और जनहित के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।
मौके पर मौजूद पार्षद राजा भैया ने भी परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने संगठन में इस संबंध में बात करेंगे और पीड़ित परिवार के भवन निर्माण में सहयोग कराने का प्रयास करेंगे।