फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smugglers fired, stone pelted for protesting against selling charas, ganja

कानपुर: चरस, गांजा बेचने का विरोध करने पर तस्करों ने की फायरिंग, पथराव, सरगना समेत 10 पर एफआईआर

Tue, 24 Aug 2021 01:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Aug 2021 01:05 AM IST
सार

बस्ती में रहने वाले शंभु दयाल ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक चरस, गांजे की खुलेआम बिक्री की जाती है। मोहल्ले के लोग जब विरोध करते हैं तो आरोपी मारपीट कर सभी को डराते, धमकाते हैं।

विज्ञापन
Smugglers fired, stone pelted for protesting against selling charas, ganja
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर की महादेव नगर कच्ची बस्ती में लंबे समय से चरस, गांजा बेचे जाने का विरोध करना बस्ती के लोगों को भारी पड़ गया। गिरोह के सरगना ने साथियों संग लोगों के घरों में पथराव कर दिया। हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।
विज्ञापन


सरगना समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बस्ती में रहने वाले शंभु दयाल ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक चरस, गांजे की खुलेआम बिक्री की जाती है। मोहल्ले के लोग जब विरोध करते हैं तो आरोपी मारपीट कर सभी को डराते, धमकाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात मोहल्ले में गिरोह की सरगना मोनी का विरोध किया गया। इस पर उसने साथियों शरद, रिंकू पहाड़ी, कल्लू, सिद्घवांत, करन, अरन, रेहान, शनि व एक अज्ञात के साथ मोहल्ले के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के महेश, धर्मचंद्र, टीटू, अनीश, राजू, राकेश सेठ, सूरज कुमार, रिक्की, छोटू, विनोद, विजय, मंगली, संदीप, मान सिंह, बाबू सिंह, श्याम सिंह, गंगा प्रसाद, सुभाष, महेंद्र विश्वकर्मा, संतोष आदि ने बताया कि घटना के बाद से दहशत के कारण रातों की नींद उड़ी हुई है। शंभु दयाल की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ बलवा, सेवन सीएलए समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed