फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   smriti irani statement on priyanka gandhi before lok sabha elections 2019

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला, कहा 'खुद को बता रहीं हैं गंगा मां की बेटी'

Mon, 25 Mar 2019 04:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
smriti irani statement on priyanka gandhi before lok sabha elections 2019
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करके लोगों को मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि देश में विकास की गाड़ी पंचर न हो, इसके लिए नरेंद्र मोदी को फिर ‘प्रधान चौकीदार’ की जिम्मेदारी दें।
विज्ञापन


बोलीं, कि दीदी खाली हाथ नहीं लौटाई जाती, इसलिए भाजपा को विजयश्री का तिलक लगाने का संकल्प लें। कानपुर को रानी लक्ष्मीबाई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती बताई और कहा कि कानपुर के उद्योगों के विकास के लिए सिर्फ मोदी और योगी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


 

संबोधन में सपा और बसपा को भी समेटा और कहा कि हाथी साइकिल पर चढ़ेगा तो पंचर ही हाथ आएगा। सपा-बसपा गठबंधन को महामिलावट की संज्ञा दुहराई। शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया चौराहे पर केंद्रीय मंत्री ईरानी ने भारत माता की जय से भाषण की शुरुआत की।

प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना बोलीं कि अब एक बेटी खुद को गंगा मां की बेटी बताने का प्रयास कर रही है। ईरानी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर खूब प्रहार किए। संसद पर हमले से लेकर सैम पेत्रोदा के बयान तक कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। अमेठी के दृष्टांत सुनाए। उन्होंने कहा कि शहर में मेट्रो का काम और एयरपोर्ट मोदी सरकार में शुरू हुआ। सपा, बसपा, कांग्रेस किसी सरकार ने शहर के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed