फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SMMSS and IIT won the trophy in basketball

Kanpur News: बास्केटबॉल में एसएमएमएसएस और आईआईटी ने जीती ट्रॉफी

Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
SMMSS and IIT won the trophy in basketball
कानपुर। सीनियर कानपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच रविवार को आईआईटी के बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गए। पुरुष वर्ग में स्व. सावित्री माथुर मेमोरियल स्पोर्ट्स सोसाइटी (एसएमएमएसएस) ने आईआईटी को हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में आईआईटी टीम ने एसएमएमएसएस को मात देकर ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एसएमएमएसएस ने आईआईटी कैंपस को 60-37 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में आईआईटी ने स्टाफ टीम को 35-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एसएमएमएसएस टीम ने आईआईटी को 52-50 से मात दी। महिला वर्ग के फाइनल में आईआईटी टीम पूरी तरह हावी रही। एसएमएमएसएस को 17-8 के अंतर से पराजित किया। विजेता टीमों को उप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आनंद सिंह, अशोक सिंह, स्वाति चक्रवर्ती, गगनदीप, धनंजय और शीलता त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed