फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smelly dirty water supply in Maharana Pratap Nagar

Kanpur News: महाराणा प्रताप नगर में बदबूदार गंदे पानी की आपूर्ति

Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Smelly dirty water supply in Maharana Pratap Nagar
कानपुर। केशवपुरम स्थित महाराणा प्रताप नगर में करीब दो महीनों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। दैनिक उपयोग के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने जलकल विभाग में शिकायत कर जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की वजह से इसका उपयोग खाने, पीने में नहीं किया जा रहा है। दूर-दराज से पानी लाने में घंटों लगते हैं। इसलिए वह पानी खरीदकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। महाराणा प्रतापनगर निवासी रेनू देवी ने बताया कि नल से ऐसा पानी आ रहा है जिसका उपयोग किसी काम में नहीं किया जा सकता। अविरल मिश्रा ने बताया कि जलकल विभाग में शिकायत करने पर अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्य ने आश्वासन दिया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने जलकल विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन



बातचीत



पानी में बदबू आ रही है। यह खाना बनाने में भी उपयोग के लायक नहीं है। घर के आसपास कोई सरकारी हैंडपंप भी नहीं है। इससे परेशानी हो रही है। - इंदिरा देवी, महाराणा प्रताप नगर
विज्ञापन
विज्ञापन




लगभग दो महीने से गंदे पानी की समस्या है। आसपास से कोई एक या दो दिन पानी ही मांग सकता है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। - महेश राजपूत, महाराणा प्रताप नगर


पानी से दुर्गंध आ रही है। जलकल विभाग को सूचना देने के बाद भी इसका समाधान नहीं किया गया। बीमार पड़ने की आशंका सता रही है। - मनीषा देवी, महाराणा प्रताप नगर


ज्यादातर लोग सप्लाई के पानी पर निर्भर हैं। हैंडपंप न होने से समस्या बढ़ गई है। विभाग को जल्दी से समस्या का समाधान करना चाहिए। - मिथिलेश मिश्रा, महाराणा प्रताप नगर



कोट
महाराणा प्रताप नगर में पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन सही है। जिसने शिकायत की है, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से उसके घर तक गया पाइप टूटा होने की वजह से गंदा पानी आ रहा है। समाधान के लिए चार अप्रैल को गैंग भेजा जाएगा। - सुशील मौर्या, अवर अभियंता, जोन - छह, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed