फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   smajwadi party

सपाई होशियार, लगे पहरेदार

Sun, 08 Mar 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
smajwadi party
लखनऊ के साथ कानपुर में भी सपा की जमीन मजबूत करने के इरादे से यहां पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी खुफिया तरीके से ली जा रही है। यहां पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए बड़े ओहदेदारों को जिम्मेदारी दी गई है और एलआईयू से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


पूरे मंडल की राजनीति पर  निगाह रखने के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सांसद प्रो. रामगोपाल यादव को कानपुर मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम भी यहां की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पार्टी का सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नगर इकाई क्षेत्र में करीब पचास हजार नए लोगाें को सपा से जोड़ने का दावा किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार सही तरीके से हो, इसके लिए विधानसभावार पद यात्राएं भी निकाली गईं। अब पार्टी के बड़े नेताओं को शहर सपा पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश उत्तम नगर और ग्रामीण क्षेत्र की इकाई के हर पदाधिकारी की मानीटरिंग कर रहे हैं। अध्यक्ष से लेकर मीडिया प्रभारी तक की कार्यप्रणाली उनकी निगाह में हैं।


कानपुर के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। समय समय पर मानीटरिंग भी चलती रहेगी। एक एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।-  नरेश उत्तम, प्रदेश उपाध्यक्ष, सपा


कार्यकर्ता और नेता पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। पार्टी का महानगर कार्यालय हाईटेक किया जा रहा है। जल्द ही इसका उद्घाटन करने प्रो. रामगोपाल यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम आएंगे।
ओमप्रकाश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed