फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slow pace of group formation; only 426 formed in six months.

Kanpur News: समूह गठन की चाल सुस्त, छह महीने में मात्र 426 का गठन

Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of group formation; only 426 formed in six months.
कानपुर देहात। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद को इस साल 14176 नए स्वयं सहायता समूह गठित किए जाने का लक्ष्य मिला है। छह महीने बीत जाने के बाद एनआरएलएम विभाग मात्र 426 समूह का गठन कर सका है, जबकि 13,748 समूहों का गठन किया जाना अभी शेष है। जो विभाग की सुस्त चाल को दर्शाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही है। शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया जाए। इसके लिए मिशन की तरफ से जनपद को लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते एक साल में लक्ष्य को पूरा करना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त एनआरएलएम ने सभी जिला व ब्लॉक मिशन प्रबंधक को फटकार लगाते हुए लक्ष्य तय कर तय समय में समूहों का गठन करने को कहा है। डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार ने बताया कि समूह गठन की धीमी गति को देखते हुए डीएमएम व बीएमएम को ग्राम पंचायतों में जाकर समूह गठित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए समूह सखी सहित अन्य सखियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो महिलाओं से संपर्क कर समूह में शामिल होने को प्रेरित करेंगी। समूह में शामिल होने वाली महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार आरसेटी से प्रशिक्षण दिलाकर खुद का कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
ब्लॉक स्तर पर निर्धारित लक्ष्य व प्रगति
ब्लॉक - लक्ष्य - प्रगति- अवशेष
अकबरपुर- 1553 -69 -1484
अमरौधा - 1826 -76 -1753
डेरापुर -1002 -26 -976
झींझक -1274 -29 -1245
मैथा -1673 -38 -1635
मलासा -1186 -33 -1153
राजपुर -1372 -37 -1335
रसूलाबाद -1899 -34 -1865
संदलपुर -924 -40 -884
सरवनखेड़ा - 1462 -44 -1418
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed