फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slogans for independence from Modi, Shah, Yogi in CAA protest

सीएए प्रदर्शन में लगे मोदी, शाह, योगी से आजादी के नारे, वहीं भाजपा नेता बोले विद्वेष फैला रहा विपक्ष

Sun, 26 Jan 2020 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jan 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Slogans for independence from Modi, Shah, Yogi in CAA protest
दीवार पर लिखा सीएए विरोधी नारा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीएए के खिलाफ चल रहे मोहम्मद अली पार्क में महिलाओं के धरने में शनिवार को मोदी, शाह और योगी से आजादी के नारे महिलाओं ने लगाए। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी संप्रदायों की महिलाएं धरने पर हैं। महिलाओं का धरने 19वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर हिंदू महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। वक्ताओं का कहना था कि सीएए संविधान विरोधी है, वापस होने तक महिलाओं का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अलका सक्सेना, कमलावती, राजरानी, हूरुन्निसां, शबीना अख्तर, तबस्सुम आदि रहीं।
विज्ञापन

 

इसके साथ ही अजीत गंज में भी महिलाओं ने धरना दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को देश के कुछ कथित धर्मनिरपेक्ष नेताओं ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।

यहां किसी को राजनीतिक कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। ये बातें उन्होंने नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्हाेंने कहा कि देश में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन धरना-प्रदर्शन चिह्नित स्थानों पर ही होने चाहिए।

विपक्ष वर्ग विशेष में विद्वेष की भावना फैला रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बना है। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी व मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed