फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sleeps aroused police SSP

सोती पुलिस को एसएसपी ने जगाया

Tue, 26 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sleeps aroused police SSP
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
कानपुर। रईसजादे की कार की टक्कर से वीआईपी रोड ग्वालटोली में होटल मालिक की मौत के मामले को ‘अमर उजाला’ ने उठाया तो एसएसपी शलभ माथुर ने संज्ञान लेते हुए एसपी पश्चिम को जांच सौंपी है। आरोपियों के रसूखदार होने के चलते पुलिस ने धाराएं न बढ़ाने और गिरफ्तारी से बचाने के साथ ही जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब एसपी पश्चिम इस मामले में विवेचक  और एसओ द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


तिलक नगर निवासी होटल कारोबारी भरत लालवानी उर्फ खेमचंद (32) 2 जुलाई की रात को परेड स्थित होटल से घर लौट रहे थे। वीआईपी रोड परमट तिराहे के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से खेमचंद की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने भरत के भाई जीतू की तहरीर पर गाड़ी मालिक चमनगंज निवासी जहीर अली बेग के खिलाफ 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के रसूख के आगे जांच ठंडी पड़ गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने की बात छोड़िए किसी के बयान तक दर्ज नहीं किए।
विज्ञापन


पीड़ित थाने के चक्कर लगाकर थक हार गया तो खुद ही पूरी जांच कर आरोपियों का सुराग लगा डाला। इसके बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट के माध्यम से जुटाए गए साक्ष्य देने के लिए अर्जी लगाई है। विवेचक परमट चौकी इंचार्ज अतुल कुमार और एसओ अरविंद सिंह की लापरवाही की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने खुलासा किया था। एसएसपी ने एसपी पश्चिम को अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्योढ़ी घाट मंदिर कांड
ड्योढ़ी घाट मंदिर में सपाई अजय यादव उर्फ अज्जू द्वारा दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट करने के मामले में पुलिस चुप है। तीन लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हुए थे। इसके बाद भी आरोपी अजय की आज तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं आरोपी अजय दूसरे दिन वकीलों के दल के साथ एसएसपी से मिलने भी गया था।


बिल्हौर छात्रा सुसाइड
बिल्हौर में पांच दिन पहले ही छात्रा सौम्या (14) ने शिक्षक की छेड़खानी और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक आलोक यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजन पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं और इंस्पेक्टर जांच का हवाला देकर टालामटोली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed