{"_id":"94d4023d4d5a0e895f556b751c10fb39","slug":"sl-goswami-acting-vice-chancellor-of-the-csa-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएल गोस्वामी सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएल गोस्वामी सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 03 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का कार्यवाहक कुलपति नियुक्ति किया है।
प्रो. गोस्वामी ने देर शाम यहां आकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। बता दें कि सीएसए के कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह को शुक्रवार को राज्यपाल ने निलंबित कर दिया था। उधर, शनिवार को सीएसए में होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बोओएम) को भी स्थगित कर दिया गया।
सीएसए में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने किया था। गड़बड़ी के आरोप कुलपति पर ही लगे थे। यह मामला राज्यपाल तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
विज्ञापन
समिति ने आठ अप्रैल को इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार समिति ने कुलपति पर लगे आरोप सही पाए थे। इसके बाद राज्यपाल ने प्रो. मुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया।