फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six robbers, including two teenagers, arrested in police encounter

Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो किशोर समेत छह लुटेरे पकड़े

Thu, 13 Nov 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Six robbers, including two teenagers, arrested in police encounter
पुखरायां। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से छह लुटेरों को पकड़ा है। जिनमें दो किशोर भी शामिल हैं। एक जगह तीन लुटेरों को पकड़ने में पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में में दो लुटेरे व चौकी प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कई घटनाओं का खुलासा करते हुए लुटेरों के पास से लूट का सामान और वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के पिपरी, हाल पता कानपुर रतनपुर कॉलोनी निवासी रामप्रकाश की पत्नी मालती देवीपुर चौराहा स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में 10 नवंबर की रात एक बरात में शामिल होने आई थीं। वापस जाते समय उनके गले में झपट्टा मार बाइकों में सवार पांच लोगों ने उनका मंगलसूत्र व चेन लूट ली। इसके कुछ देर बाद ही नबीपुर जाते समय हांसेमऊ के पास असेवा निवासी उदयप्रताप सिंह का बैग छीन कर लुटेरे भाग निकले थे। बैग में 1500 रुपये और कागजात पड़े थे। दोनों मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने चौकी इंचार्ज देवीपुर, अमरौधा व पुखरायां की अलग-अलग तीन टीमें बनाई। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर देवीपुर से बरौर रोड पर पुलिया के पास बाइक सवार तीन लोग संदिग्ध हालात में दिखे। पुलिस के पहुंचने वह तीनों बाइक से बंबी के कच्चे रास्ते भाज्जापुर की ओर भाग निकले। एक टीम झांसी कानपुर हाईवे से भज्जापुर के रास्ते से आ गई। चेतावनी देने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह चौहान के हाथ में गोली लग गई। इस पर बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक किशोर व दोनों घायलों को पकड़ लिया। पूछताछ में घायलों ने अपना नाम अकबरपुर थाना के बारा निवासी नितेश व यजु कश्यप बताया। इनके पास से कारतूस, तमंचा, चेन व मंगलसूत्र के टुकड़े, मिर्च पाउडर सहित, लूट के कागज, 11, 500 रुपये व बाइक बरामद हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार दोपहर को भी मुखबिर की सूचना पर पिलखिनी रोड जरैलापुर मोड़ के पास से एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया। जिन्होंने नाम पता अकबरपुर बारा निवासी मिथुन, मोहित गुप्ता बताया। जबकि तीसरा किशोर है। जिनके पास से 11 हजार 320 रुपये, बाइक, चेन व मंगलसूत्र के टुकड़े, मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी मिथुन और यजु ने बताया कि रनिया में मंटोरा पुल के पास परचून की दुकान से महिला की चेन लूटी थी। जिसको मोहित को 41 हजार रुपये में बेचा था। सीओ ने बताया कि लुटेरों के पास मिली बाइक बारा निवासी दिलीप के नाम पंजीकृत है। नितेश, यजु कश्यप, मिथुन, मोहित गुप्ता और दोनों बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

...........................
यजु को पकड़ने के बाद पुलिस ने छोड़ा
देवीपुर बरात में आई शामिल महिला से चेन लूटी गई। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने यजु कश्यप को पकड़ लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद उसे साथ ले गई। इस बीच आरोपी की मां व बहन थाने पहुंची। दोनों के पहुंचने पर पुलिस ने यजु को थाने से जमानत दे दी। जबकि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पकड़े जाने के बाद यजु ने पुलिस को बताया कि थाने से छूटने के बाद उसकी बारा निवासी नितेश व वारदात में शामिल किशोर से मुलाकात हुई। उन्होंने उससे थाने का हाल भी पूछा। इसके बाद फिर से घटना के अंजाम देने की योजना बनाई और हांसेमऊ के पास लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed