{"_id":"5b5337084f1c1bb35d8b4976","slug":"six-robbers-arrested-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रा करते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, यहां 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्रा करते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, यहां 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:52 PM IST
सार
- लैपटॉप, मोबाइल और नगदी बरामद
- नॉनस्टापेज ट्रेन ब्रह्मपुत्र व अरुणाचल एक्सप्रेस के यात्रियों से चोरी किया सामान
विज्ञापन
गिरफ्तार चोर गिरोह के साथ जीआरपी और आरपीएफ दिल्ली की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में सफर करते वक्त अगर अाप भी अपने आसपास बैठे लोगों की बातों में आ जाते हैं तो सतर्क हो जाएं। कहीं एेसा न हो कि आप किसी शातिर गिरोह के जाल में फंस जाएं। यूपी के इटावा जिले में एक एेसा गिरोह पकड़ा है जो अक्सर अपने आसपास बैठै लोगों को नशीला पाउडर सुंघाकर वारदात को अंजाम देते थे।
यहां ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह लोगों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के चार लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, दो ग्राम नशीले पाउडर के अलावा 6,180 रुपये बरामद हुए। शातिरों ने नॉनस्टापेज ट्रेन ब्रह्मपुत्र व अरुणाचल एक्सप्रेस से यात्रियों का सामान चुराया है।
जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मलिक ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रात करीब पौने तीन बजे मुखबिर से सूचना पर चोरों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के चोर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाश में दिल्ली आरपीएफ टीम भी लगी थी।

चोरों के पास से बरामद हुआ सामान
गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह दिल्ली, मथुरा, गाजियाबाद रूट पर ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद रूट बदलकर दिल्ली, कानपुर एवं लखनऊ के अलावा निजामुद्दीन से आगरा, मथुरा, भरतपुर, गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चोरी करते थे। आठ जून को नॉनस्टॉपेज ट्रेन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में एक यात्री के पांच हजार रुपये चुराये थे। 26 जून को दूसरी नॉनस्टॉपेज ट्रेन अरुणाचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक यात्री के 36 हजार रुपये और मंगलसूत्र चुराए हैं।
इन घटनाओं में इस गिरोह के चार-चार सदस्य शामिल थे। इनके पास से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरों में राज किशोर निवासी जिला मोतिहारी (बिहार), गणेश निवासी मथुरा (उप्र), नीतू निवासी धौलपुर (राजस्थान), विकास निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश), संजय निवासी सोनीपत (हरियाणा) और जावेद अलवर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इनमें राजकिशोर पर पहले से चार मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है।
शातिर चोरों को पकड़ने में जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मलिक, रामचंद सिंह, प्रताप सिंह, नीरज सिंह, विपिन कुमार, रामकरन, विमल कुमार के अलावा आरपीएफ नई दिल्ली के एसआई मुकेश कुमार, सुखवीर सिंह, नवीन कुमार और अनिल वालियान शामिल रहे।

नशीला पाउडर सुंघाकर कर देते थे बेहोश
गिरफ्तार चोर गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
नशीला पाउडर सुंघाकर कर देते थे बेहोश
चोरों ने बताया कि वह ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में यात्रियों के बगल में बैठ जाते थे। मौका मिलते ही नशीला पाउडर सुंघा देते थे। इसके बाद यात्रियों का सामान लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाते थे। इसी स्टाइल में दूसरे साथी भी काम करते थे।
सभी एक साथ ट्रेन से उतरकर करीब के एक होटल में पहुंचते थे। इन्होंने चोरी का सामान खरीदने वाले इटावा के कुछ दुकानदारों के नाम भी बताए हैं। जीआरपी इनकी तलाश कर रही है।