{"_id":"61bf8c71d7ac383c0f3a7fe8","slug":"six-poles-were-broken-due-to-the-collision-of-the-container-electricity-went-off-in-seven-thousand-houses-of-rajpur-akbarpur-news-knp6705395159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से छह पोल टूटे, राजपुर के सात हजार घरों में गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से छह पोल टूटे, राजपुर के सात हजार घरों में गुल हुई बिजली
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के सामने मुगल रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से छह विद्युत पोल टूट गए। हादसे से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे करीब सात हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं पुलिस ने कंटेनर के चालक को हिरासत में लिया है।
भोगनीपुर की ओर से रविवार शाम को आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने छह विद्युत पोल को टक्कर मार कर तोड़ दिया। इस दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। सड़क पर पोल व तार टूटकर गिरने से अनहोनी की आशंका से लोग डर गए। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी तो बिजली सप्लाई बंद की गई।
इससे करीब सात हजार घरों की बिजली गुल हो गई। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। जेई विद्युत प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कंटेनर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सोमवार को क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।