फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six players from the city won medals in the Senior National Mini Golf Championship

Kanpur News: सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में शहर के छह खिलाड़ियों ने जीते पदक

Thu, 03 Jul 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Six players from the city won medals in the Senior National Mini Golf Championship
गोल्फ चैंपियनशिप में जीती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
कानपुर। 10वीं सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप नागपुर स्थित वसंतराव नाईक गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंस कॉलेज में 26 से 29 जून तक हुई। इसमें यूपी टीम से खेलते हुए शहर के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के एकल और मिश्रित युगल वर्ग में अंशू यादव ने दो रजत पदक, एकल वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के अचिंत्य सिंह ने कांस्य पदक, डीपीएस आजादनगर के मंगलम शुक्ला ने कांस्य पदक, वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के सक्षम ओझा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन



एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन के मो. शिराज ने रजत पदक और साई कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के यथार्थ पॉल ने एकल व युगल वर्ग में दो कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने चौथे स्थान के साथ ट्रॉफी भी प्राप्त की। इस पर उप्र मिनी गोल्फ एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों व कोच सिमरन यादव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed