{"_id":"5ff1c31d8ebc3e3fc3153533","slug":"six-people-injured-in-land-dispute-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह घायल
Sun, 03 Jan 2021 06:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के हसनगंज में कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी फतेहाबाद में जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं। दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। गढ़ी फतेहाबाद निवासी रामबक्श का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है।
रामबक्श का आरोप है कि रविवार को वह अपने साथी मनोज सिंह के यहां जा रहा था, तभी गांव में आरोपी ने अपने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बचाने पहुंचे साथी व परिजनों को भी पीटकर घायल किया। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। छह लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।