फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six people drowned while bathing in the Ganges, three missing

कानपुर: गंगा में नहाते समय डूबे छह लोग, तीन लोगों को ग्रामीणों ने बचाया, तीन लापता

Sat, 19 Mar 2022 02:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Mar 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Six people drowned while bathing in the Ganges, three missing
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में महाराजपुर के नयाखेड़ा गांव में छह लोग गंगा नहाते समय डूब गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जाल की मदद से तीन लोगों को बचा लिया। जबकि तीन लोग लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब नौ बजे महाराजपुर के नयाखेड़ा (नागापुर) निवासी रतीराम रैदास का बेटा श्यामसुंदर (25), सीताराम रैदास का बेटा दिनेश (26), जयकरन रैदास की बेटी साक्षी (12) गांव की ही कुमकुम (15), अरविंद (10) व शिवा (10) के साथ गांव स्थित गंगा तट पर नहाने गए थे।
विज्ञापन


पैर पिसलने से इनमें से एक युवक डूबने लगा। जिसे बचाने में एक-एक कर सभी गहराई में चले गए और सभी डूबने लगे। इनमें कुमकुम ने किसी तरह शोर मचाना शुरू किया। गंगा की रेती में सब्जी की खेती करने वाले किसान दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कुमकुम, शिवा व अरविंद को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। लेकिन दिनेश, श्यामसुंदर व साक्षी गंगा के बहाव में बह गए। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सतीश राठौर संग ग्रामीण खोजबीन में जुटे हैं। लेकिन डूबे लोगों का अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed