{"_id":"280cf2d1e6f443266a88c8ed2ce8f9c1","slug":"six-million-studenton-university-showed-prolongation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के छह लाख स्टूडेंटों को मिली मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के छह लाख स्टूडेंटों को मिली मोहलत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के छह लाख छात्रों को परीक्षा फार्म भरने और एडमिशन लिस्ट जमा करने की मोहलत मिल गई।
विज्ञापन
अब छह सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे और यूनिवर्सिटी को भेजे जा सकेंगे। अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। इस पर बुधवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने मुहर लगा दी है। यह डेट 31 अगस्त को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने की तारीख खत्म और कॉलेज लॉगिन बंद होने के बाद छह लाख छात्रों के परीक्षा फार्म भरने का मामला लटक गया था। यूनिवर्सिटी से जो सर्कुलर आया था, उसके मुताबिक 10 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच वंचित छात्रों को 25, 50 और 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर परीक्षा फार्म भरना था।
विज्ञापन
इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने 2 सितंबर के अंक में ‘छह लाख छात्रों को देनी होगी अतिरिक्त फीस’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर ही स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहर सिंह यादव, महामंत्री विनय त्रिवेदी, संयोजक डॉ. बृजेश भदौरिया, प्रेम सिंह चौहान, मुकेश यादव और कमल शाक्य ने बुधवार को कुलपति से मुलाकात की। सभी ने तारीख आगे बढ़ाने की मांग की।
इस पर कुलपति ने सहमति दे दी। इसी का नतीजा रहा कि बुधवार देर शाम को ही कॉलेज की लॉगिन खोल दी गई। साथ ही फीस का ब्योरा भी उपलब्ध करा दिया गया।