फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six girls seriously injured in high speed bike collision

तेज रफ्तार बाइक ऑटो में भिड़ने से छह छात्राएं गंभीर रूप से घायल, आधा घंटे तक सड़क किनारे तड़पती रहीं

Sat, 07 Sep 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Six girls seriously injured in high speed bike collision
घायल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
औरैया में फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर शनिवार को सुबह एक आटो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में आटो में सवार प्रशिक्षण के लिए डायट अजीतमल जा रही पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक सवार भी जख्मी हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आटो में फंसे में घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस के आधा घंटे तक न पहुंचने से घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद में ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से सभी को फफूंद भेजा। वहां पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने उन्हें दिबियापुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। शनिवार को सुबह अछल्दा चौराहे से छह से ज्यादा बीटीसी की प्रशिक्षु छात्राएं आटो पर सवार होकर अजीतमल डायट जा रही थी।
विज्ञापन


 

फफूंद- बाबरपुर मार्ग पर स्थित भर्रापुर मोड़ व अधासी गेट के बीच पहुंचते ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक को बचाने में आटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। बाइक सवार आटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आटो में सवार बीटीसी की प्रशिक्षु छात्रा कु. शिखा पुत्री दिनेश कुमार चौहान निवासी ग्राम पाता, रूबी राजपूत पुत्री हरेंद्र सिंह निवासी अछल्दा, पारुल पत्नी रवि निवासी मोहल्ला चमनगंज फफूंद, शैलवी पुत्री विनय, रोशनी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला ऊंचा टीला फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों की चीख पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आटो में दबी छात्राओं को बाहर निकाला। पांच छात्राओं की हालत नाजुक देख ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस बीच ग्रामीणों ने थाने में भी सूचना दी, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

इससे घायल सड़क पर तड़पते रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार हिमांशु निवासी ग्राम परघईपुर को दिबियापुर सीएचसी ले गई। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। घायल छात्राओं को उनके परिजनों ने दिबियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed