{"_id":"5d4ab0b38ebc3e6d07314468","slug":"six-children-of-fifth-class-run-away-from-school-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा के डर से स्कूल से भागे छह बच्चे, डिजिटल वालेंटियर की सजगता से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा के डर से स्कूल से भागे छह बच्चे, डिजिटल वालेंटियर की सजगता से मिले
Thu, 08 Aug 2019 12:53 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई बच्चों के स्कूल से निकलने की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवई नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में 5वीं कक्षा के तीन छात्र और तीन छात्राएं सजा के डर से बुधवार को छुट्टी के बाद स्कूल से भाग निकले। कक्षा में लेटर लिखकर एक-दूसरे को देने की शिकायत पर प्रिंसिपल ने उन्हें डांटा था। परिजनों और वैन चालकों को बच्चे नहीं मिले तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वैन चालकों की सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने पर सभी बच्चे एक मोबाइल कारोबारी को यशोदा नगर बाईपास के पास एक गेस्ट हाउस के सामने खड़े मिले। कारोबारी बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तो उन्हें सकुशल देख अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
कक्षा-पांच में जूही गौशाला, विद्युत कॉलोनी बर्रा और बर्रा-5 निवासी छात्राएं पढ़ती हैं। उनके साथ ही बर्रा-2, रतनलालनगर और दबौली निवासी छात्र भी पढ़ते हैं। सभी में गहरी दोस्ती है। प्रधानाचार्या प्रीति पोद्दार ने बताया कि बुधवार को वह राउंड पर थीं। इसी दौरान शिक्षिका मिसेस जोसेफ ने बच्चों की शिकायत की।
विज्ञापन
बताया कि कक्षा में वे लेटर लिखकर एक-दूसरे को देते हैं। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। आज उन्हें एक-दूसरे को लेटर देते रंगेहाथों पकड़ा गया। इस पर बच्चों को डांटते हुए परिजनों से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद वह चली गईं। छुट्टी के बाद बच्चे लापता होने का पता चला। बच्चे जिस रास्ते से वैन निकलती है उसी से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
डिजिटल वालेंटियर की सजगता आई काम
बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने डिजिटल वालेंटियरों को जानकारी देने के साथ ही सोशल मीडिया पर मैसेज को वायरल कर दिया। इसी दौरान किदवई नगर के ई-ब्लॉक निवासी डिजिटल वालेंटियर और मोबाइल कारोबारी रामेंद्र अवस्थी यशोदा नगर से घर की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान हरे रामा हरे कृष्णा गेस्ट हाउस के पास उन्हें छह बच्चे स्कूल ड्रेस में खड़े दिखे। इससे पहले वह व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज को देख चुके थे। रामेंद्र ने बताया कि शक हुआ तो वे स्कार्पियो लेकर बच्चों के पास पहुंच गए। पूछताछ कि तो वे ही बच्चे निकले। इसके बाद एक छात्रा से उसके परिजनों का मोबाइल लेकर उनके मिलने की जानकारी दी। इसके बाद सभी को लेकर स्कूल पहुंच गए। बच्चों को सकुशल मिलाने पर परिजन और पुलिस ने उनका शुक्रिया अदा किया।
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
बच्चों के स्कूल से भागने पर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का आरोप है कि जिस रास्ते से सिर्फ वैन बच्चों को लेकर निकलती है, उसी रास्ते से बच्चे पैदल कैसे निकले, जबकि स्कूल के गार्ड मौजूद थे। उन्होंने भी बच्चों को रोकने-टोकने की कोशिश नहीं की।
बच्चों ने पूछताछ में शरारत करते पकडे़ जाने और प्रधानाचार्या के परिजनों से शिकायत करने की चेतावनी के डर से भागने की बात सामने आई है। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच के निर्देश दिए हैं।
-रवीना त्यागी, एसपी साउथ