Comrade Sitaram Yechury: बड़े चौराहे पर ट्रैफिक रोककर की थी जनसभा, लाल इमली मिल शुरू कराने पर भी था जोर
Kanpur News: 2003 को सीताराम येचुरी ने बड़ा चौराहा पर जनसभा को संबोधित किया था। उनकी सभा के लिए यातायात रोकने के लिए बड़ी मुश्किल से जिला प्रशासन की अनुमति मिली थी। उन्हें सुनने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन से शहर में भी शोक की लहर है। कई कार्यक्रमों में वे शहर आ चुके हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में उन्होंने बड़े चौराहे पर ट्रैफिक रोककर जनसभा की थी। हालांकि इसके लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन यह अनुमति बड़ी मशक्कत के बाद मिली थी। उन्होंने लालइमली को चालू कराने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया था। एक मई 1998 को उन्होंने जरीबचौकी चौराहे के पास रामआसरे भवन का उद्घाटन किया था।
उस समय वह कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य थे। उनके करीबी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सईद नकवी ने बताया कि 20 फरवरी 2003 को सीताराम येचुरी ने बड़ा चौराहा पर जनसभा को संबोधित किया था। कामरेड प्रताप साहनी ने बताया कि उनकी सभा के लिए यातायात रोकने के लिए बड़ी मुश्किल से जिला प्रशासन की अनुमति मिली थी। उन्हें सुनने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचे थे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ विषय पर हुई जनसभा में सीताराम येचुरी ने कहा था कि लोकतंत्र खतरे में है।
इसे बचाने के लिए समान विचारधारा के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। 20 जुलाई 2003 को ही कानपुर क्लब में वरिष्ठ अधिवक्ता सईद नकवी की बेटी का निकाह हुआ था, जिसमें सीताराम येचुरी के साथ वृंदा करात, सुभाषिनी अली आदि ने भी आशीर्वाद दिया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद वे ऑल इंडिया लायर्स यूनियन की तरफ से यहां लायर्स एसोसिएशन हाॅल में संविधान के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की थी।
लक्ष्मी सहगल के निधन पर भी आए थे येचुरी
पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने बताया कि सीताराम येचुरी 24 जुलाई 2012 को उनकी मां कैप्टन लक्ष्मी सहगल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि उसी दिन सीताराम येचुरी ने कहा था कि लाल इमली जैसी बड़ी मिल का बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
लाल इमली को चालू कराने के लिए सामूहिक प्रयास करें
इससे सैकड़ों मजदूरों को रोजगार मिलता था। लालइमली, धारीवाल सिंबल हैं। इस मिल को चालू कराने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इस मिल को चालू कराने के लिए संसद में भी मामला उठाया था। कामरेड प्रताप साहनी ने बताया कि सीताराम येचुरी चार्म्स सिगरेट पीते थे। उस समय यह सिगरेट गुमटी नंबर-5 और सुतरखाना में मिलती थी। यहां आने पर उनका इशारा होते ही वे (प्रताप साहनी) दौड़कर उनकी मनपसंद सिगरेट लाते थे।