फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisters had boarded the wrong train, jumped from the moving train, lost their lives in Unnao

Unnao: गलत ट्रेन में बैठ गई थीं बहनें, चलती ट्रेन से कूदीं...चली गई जान, दोनों स्कूल से जा रही थीं घर

Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 PM IST
सार

Unnao News: सीओ हसनगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक शव का उन्नाव में और दूसरे शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों को गलत ट्रेन में बैठने की जानकारी हुई, तो चलती ट्रेन से कूद गईं।

विज्ञापन
Sisters had boarded the wrong train, jumped from the moving train, lost their lives in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जा रहीं दो बहनें गलत ट्रेन में बैठ गईं। ट्रेन जब स्टेशन पर नहीं रुकी तो घबराकर दोनों बहनें कूद गईं। बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा।

विज्ञापन

दोनों पहली बार अकेले ट्रेन से उन्नाव शहर आई थीं। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवरा गांव निवासी किसान संजय वाजपेयी की 16 वर्षीय बेटी दिव्या उर्फ निष्ठा कक्षा 11 की और 16 वर्षीय सौम्या कक्षा नौ की छात्रा थीं। दोनों ने इसी साल शहर के जीजीआईसी में दाखिला कराया था।
विज्ञापन

इससे पहले वह जैतीपुर स्थित कुंवर मन्नालाल इंद्राणी इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं।  पिता के मुताबिक दोनों पहले दिन स्कूल गई थीं। उन्हें स्कूल में छुट्टी होने की जानकारी नहीं थी। दोनों आठ बजे मेमो से स्कूल गई थीं। दोपहर को दोनों को झांसी पैसेंजर से लौटना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

झांसी इंटरसिटी में चढ़ गईं थीं दोनों
स्कूल पहुंचने पर आठ जुलाई तक छुट्टी होने की जानकारी हुई। इसलिए दोनों सुबह 10:40 बजे झांसी पैसेंजर से जैतीपुर जाने के लिए उन्नाव जंक्शन पहुंचीं। लेकिन पैसेंजर पहले जा चुकी थी। इसकी जानकारी न होने पर दोपहर 12:40 बजे झांसी इंटरसिटी उन्नाव पहुंची, तो दोनों उसमें चढ़ गई।

चलती ट्रेन से दोनों कूद गईं
ट्रेन बीच के स्टेशनों पर नहीं रुकी, तब दोनों को गलत ट्रेन में बैठने की जानकारी हुई। जैतीपुर स्टेशन पर भी ट्रेन के न रुकते देख चलती ट्रेन से दोनों कूद गईं। दोनों बहनें चार भाई बहनों में दूसरे और तीसरे नंबर की थीं। बेटी की मौत से मां मुन्नी, छोटा भाई विनायक और बड़ी बहन नित्या बेहाल हैं।

एक साथ दो शव देख परिजन रोने लगे
अचानक दो बहनों की मौत से घर में कोहराम मच गया। एक साथ दोनों के शव देख परिजन बेहाल हो गए। देर शाम तक स्थिति यह हो गई थी परिजनों की आंखों के आंसू सूख चुके थे। मां मुन्नी यही बड़बड़ाए जा रही थी कि चार बच्चों में छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में कहासुनी होती थी। सभी को डांट लगाकर चुप कराती थी।

जैतीपुर स्टेशन छोड़ने आया था पिता
दोनों बेटियों को स्कूल जाने के लिए पिता उन्हें बाइक से जैतीपुर स्टेशन छोडऩे आया था। उसे क्या पता था कि वह दोनों बेटियों को आखिरी बार छोड़ने आया है। इसके बाद कभी वह उन्हें नहीं छोड़ पाएगा। एक का शव उन्नाव और दूसरे का लखनऊ में होने से वह बेहाल हैं। उसे यह नहीं समझ आ रहा था कि वह क्या करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed